भोलानाथ विज को भावभीनी श्रद्धांजलि। Chopal । Delhi Uptodate


 Set Favorite    Watch Later     Embed URL


Delhi Uptodate

Published on Nov 18, 2021
#DelhiUptodate #UptodateNews कृतज्ञ भाजपा ने दी भोलानाथ विज को भावभीनी श्रद्धांजलि। भोला नाथ विज की प्रथम पुण्यतिथि पर चौपाल द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को ऋण वितरण पहले से ऋण ले चुकी मेहनती ईमानदार महिलाओं का सम्मान तथा सेवा बस्ती की बच्चियों को सुकन्या योजना से जोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन चौपाल की संरक्षिका किरण चोपड़ा प्रेम चंद गोयल तथा राज खुराना ने नम आंखों से भोला नाथ को याद किया। सर पर इस अवसर पर भाजपा चांदनी चौक जिला द्वारा मॉडल टाउन में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने उपस्थित होकर उन्हें सम्मानजनक व सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भोलानाथ विच के साथ बीते हुए अपने सामाजिक व राजनीतिक सफर की स्मृतियों को भी साझा किया। चौपाल के निदेशक रवि बंसल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें जिला चांदनी चौक के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तथा क्षेत्रीय निवासियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन चांदनी चौक जिलाध्यक्ष विकेश सेठी द्वारा किया गया। साथ ही राजकुमार भाटिया प्रवीण बंसल सौरभ नैयर ने कार्यक्रम के संयोजक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सभी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
(read more)